दिल्ली की राजनीति में नया मोड आज देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने Atishi Singh को अपना उत्तराधिकारी चुनकर दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है। विधायक दल की बैठक में खुद अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से Atishi Singh को अपना नेता चुन लिया।
कौन है Atishi Singh ?
43 साल की Atishi पिछले कुछ सालों में आम आदमी पार्टी में संकटमोचक, कांफिडेंट और बेखौफ नेता के तौर पर सामने आईं ।पहली बार की विधायक और 2023 में पहली बार मंत्री बनीं Atishi Singh ने करिश्माई ठंग से इस उंचाई को हासिल किया है। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की करीबी कही जाने वाली आतिशी ने आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी बगावत में ‘यूटर्न’ मारकर केजरीवाल का भरोसा जीता। राजनीति में आने से पहले Atishi Singh आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास और अंग्रेजी पढ़ाया करती थी। आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी में शामिल होकर, आतिशी ने 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र मसौदा समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में पार्टी की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Atishi को दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों के पुनरुद्धार की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जाना जाता है
कैसे किया संक्रीय राजनीति में प्रवेश?
2019 लोकसभा चुनावों के दौरान, आम आदमी पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ाया था। उस चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली और भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर जैसे मजबूत उम्मीदवार थेलेकिन उन्होंने फिर भी काफी कम मतो से यह चुनाव हारा था।
कितनी पढ़ी लिखीं हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री?
Atishi Singh का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर में हुआ है। Atishi ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से करी। उसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में डिग्री हासिल की, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद, उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए शेवनिंग छात्रवृत्ति मिली। बाद में, उन्होंने ऑक्सफोर्ड में शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया, और अपनी दूसरी मास्टर की डिग्री प्राप्त की की। अपने शानदार शैक्षणिक साख के अलावा, Atishi एक समर्पित कार्यकर्ता भी रही हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव में अपने सात साल बिताए। Atishi ने विभिन्न गैर-लाभकारी संगठनों के साथ सहयोग करते हुए जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा पहलों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
**men balance**
MEN Balance Pro is a high-quality dietary supplement developed with research-informed support to help men maintain healthy prostate function.