नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए UGC NET 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से UGC NET पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 जून को OMR-आधारित मोड में कुल 83 विषयों के लिए निर्धारित की गई है। UGC के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से UGC NET एडमिट कार्ड जारी करने की NTA की योजना के बारे में जानकारी दी थी।
कितने शिफ्टो मे होगी परीक्षा?
UGC NET की परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए शहर पहले ही 7 जून, 2024 को जारी कर दिये थे। यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल को शुरू हुई थी और 15 मई, 2024 को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी।
इन चरणो का उपयोग करके डाउनलोड करे UGC NET हॉल टिकट 2024
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे की ज़रूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने साथ रख लें।
I’m really inspired with your writing talents as well as with the format on your weblog. Is this a paid subject matter or did you customize it yourself? Anyway stay up the nice high quality writing, it’s rare to look a great weblog like this one nowadays!