पूरी दुनिया में 108 ऐसे देश है जहाँ पर क्रिकेट खेला जाता है और इन सभी देशो को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा मान्यता भी मिली है। पूरे विश्व में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में कुल मिलाकर 12 फुल और 96 एसोसिएट मेंबर्स शामिल हैं। जिससे यह साबित होता है कि पूरी दुनिया में कुल 108 क्रिकेट बोर्ड कार्यरत हैं। लेकिन अगर हम इन सभी क्रिकेट बोर्ड में सबसे शक्तिशाली बोर्ड और अमीर को देखे इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का दबदबा सबसे उच्च है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के इस दौर में बीसीसीआई दुनिया के टॉप-10 क्रिकेट बोर्डों का 80% से ज्यादा कमाई करता है। यही असली वजह है जिसके कारण बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। उसके बाद क्रिकेट मे कमाई के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) दूसरे नंबर पर है।
कैसे अमीर बना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड?
पूरी दुनिया में क्रिकेट का दीवाना देश भारत को कहा जाता है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि विश्व का हर देश भारत के साथ खेलना चाहता है, क्योंकि इससे उनकी भी अच्छी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की कुल संपत्ति करीब 2.25 अरब डॉलर यानी 18,700 करोड़ रुपए है, जो कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड से 28 गुना अधिक है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की इतनी बड़ी कमाई का सबसे बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) है। आज के दौर में आईपीएल की लोकप्रियता पूरे विश्व भर में दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है, जिससे बीसीसीआई की कमाई में भी काफी अच्छा मुनाफा हो रहा है। अब तो बीसीसीआई ने मार्च 2023 से महिला आईपीएल को भी शुरू कर दिया है, जिससे की क्रिकेट बोर्ड की कमाई में और भी ज्यादा मुनाफा हो रहा है।
क्रिकेट की कमाई में कौन सा बोर्ड है दूसरे नंबर पर
अगर हम क्रिकेट की कमाई मैं पूरी दुनिया में देखे तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का स्थान दूसरे नंबर पर आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कुल आय लगभग 79 मिलियन डॉलर हैं। यानी की भारतीय 660 करोड़ रुपए. ऑस्ट्रेलिया बोर्ड की कमाई का मुख्य जरिया बिग बैश लीग जैसी धांसू लीग है।
दुनिया के शीर्ष अमीर क्रिकेट बोर्ड
| क्र० संख्या | क्रिकेट बोर्ड | कमाई डॉलर में | कमाई रुपये में |
| 1 | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) | करीब 2.25 अरब डॉलर | 18,700 करोड़ रुपए |
| 2 | क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) | करीब 79 मिलियन डॉलर | 660 करोड़ रुपए |
| 3 | इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) | करीब 59 मिलियन डॉलर | 492 करोड़ रुपए |
| 4 | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) | करीब 55 मिलियन डॉलर | 459 करोड़ रुपए |
| 5 | बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) | करीब 51 मिलियन डॉलर | 426 करोड़ रुपए |
| 6 | क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) | करीब 47 मिलियन डॉलर | 392 करोड़ रुपए |
| 7 | जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZCB) | करीब 38 मिलियन डॉलर | 317 करोड़ रुपए |
| 8 | श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) | करीब 20 मिलियन डॉलर | 167 करोड़ रुपए |
| 9 | वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) | करीब 15 मिलियन डॉलर | 125 करोड़ रुपए |
| 10 | न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) | करीब 9 मिलियन डॉलर | 75 करोड़ रुपए |
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF