राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राज्य में परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है। इस साल, आयोग फरवरी 2025 में राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि 733 पद उपलब्ध हैं। इनमें से 346 पद राजस्थान राज्य सेवा के लिए हैं, जबकि 387 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। इस परीक्षा को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और राजस्थान कराधान सेवा (RTS) के नाम से भी जाना जाता है। यह परीक्षा उम्मीदवारों के लिए राजस्थान में प्रशासनिक नौकरियों के लिए आवेदन करने का एक अवसर प्रदान कर रही है। इसमें राज्य और अधीनस्थ दोनों सेवाओं के पद शामिल हैं।
कब होगी RAS प्रारंभिक परीक्षा?
प्रारंभिक परीक्षा 02 फरवरी, 2025 को निर्धारित की गई है, और RAS एडमिट कार्ड 2024 30 जनवरी 2025 यानि की आज जारी किए जाने है। एडमिट कार्ड RAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसे ईमेल या अन्य तरीकों से उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा। RPSC RAS प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे कि उनका आवेदन नंबर और जन्म तिथि जैसे कुछ जरूरी दर्ज करनी होगी।
RAS 2024 सेवा चयन प्रक्रिया
RPSC RAS चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में डिज़ाइन किया गया है। इसमें निम्नलिखित चरण कुछ इस प्रकार हैं:
प्रारंभिक परीक्षा: यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा रहेगी जो स्क्रीनिंग चरण के रूप में कार्य करती है। केवल वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, वे ही उम्मीदवार परीक्षा के अगले दौर में जाने के पात्र होगे।
मुख्य परीक्षा: एक वर्णनात्मक परीक्षा रहेगी जो उम्मीदवार की विभिन्न विषयों की गहन समझ का मूल्यांकन करती है।
व्यक्तिगत साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व, संचार कौशल और प्रशासनिक पदों के लिए उपयुक्तता का आकलन करने के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है।
अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर ही जारी की जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें RAS/ RTS एडमिट कार्ड 2024?
परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना RPSC RAS एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड देख सकते है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर, उम्मीदवारों की जानकारी अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब इस अनुभाग के अंतर्गत, परीक्षा डैशबोर्ड पर क्लिक करें।
- फिर राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा – 2024 खोजें।
- अब सूची से “RAS/RTS प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड” चुनें। अबअपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे कि आपका आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। अब एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से सत्यापित करें।
- अब इसे दिए गए प्रारूप में डाउनलोड करें।