केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 9 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर परीक्षा का परिणाम सह स्कोरकार्ड प्रकाशित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार 14 और 15 दिसंबर को परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना CTET रिजल्ट 2024-2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी CTET 2024 परीक्षा?
बोर्ड ने CTET 2024 की परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी। जिसमें की दो पेपर शामिल थे, पेपर-2 सुबह की पाली में सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और पेपर-I शाम की पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था। CBSE ने CTET 2024-25 की अनंतिम उत्तर कुंजी को 1 जनवरी, 2025 को जारी किया था। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम सीधे लिंक तक पहुंच सकते हैं।
ऐसे देखे CTET रिजल्ट 2024?
- परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार सबसे पहले CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- अब ‘CTET रिजल्ट 2024 December’वाले लिंक पर जाएँ।
- यह अब आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहाँ आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट वाले बटन पर क्लिक करे।
- अब आपका CTET रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
CTET न्यूनतम योग्यता अंक
CTET के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (150 में से 90) प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। हालाँकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण मानदंड भिन्न हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहाँ से श्रेणी-वार न्यूनतम योग्यता अंक देखें।
Comment on “CTET रिजल्ट 2024-2025 हुआ जारी: इन चरणो से देखे अपना रिजल्ट”
Comments are closed.