JKBOSE 12th Result 2024

जेकेबीओएसई 2024  12वीं का परिणाम हुआ  घोषित: यहां से देखे परिणाम

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने जेके बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पे जाकर अपना परिणाम देख सकते है।

कितने छात्रो ने दी थी इस वर्ष परीक्षा?

इस साल 93,350 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमे से 69,385 छात्र पास हुए। इस साल कुल पास प्रतिशत 74 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल के मुकाबले 9% अधिक है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 68% और लड़कों का 61% रहा। इसके अलावा, इस साल लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि पिछले साल 1,27,636 छात्र पंजीकृत हुए थे जिसमें से 82,441 पास हुए थे। 2023 में कुल पास प्रतिशत 65% रहा। आधिकारिक डेट शीट के अनुसार, JKBOSE 12वीं परीक्षा 2024 6 से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।

रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण

कक्षा 12वीं के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम जांच सकते है

  • सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर कक्षा 12वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर सबमिट करना होगा
  • सबमिट करने पर, उम्मीदवार स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं
  • विवरण सत्यापित करें और रिजल्ट डाउनलोड करें

जेकेबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2024: ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स

जेकेबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2024 के लिए ग्रेडिंग सिस्टम निम्नलिखित प्रतिशत के आधार पर संरचित है:

  • 75% और उससे अधिक: ग्रेड ए
  • 60% से 74% से कम: ग्रेड बी
  • 52% से 59% से कम: ग्रेड सी
  • 45% से 51% से कम: ग्रेड डी
  • 33% से 44% से कम: ग्रेड ई
  • 15% से 32% से कम: ग्रेड एफ
  • 15% से कम: ग्रेड जी
परिणाम Tags:, ,

Comment (1) on “जेकेबीओएसई 2024  12वीं का परिणाम हुआ  घोषित: यहां से देखे परिणाम”

  1. I’m extremely inspired with your writing abilities as neatly as with the format to your weblog. Is this a paid subject matter or did you customize it yourself? Either way keep up the excellent quality writing, it’s uncommon to look a great weblog like this one these days. !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *