विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी

विश्व हिंदी दिवस 2025: देखे इस वर्ष की थी थीम और अनसुने पहलू

विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी को पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। हिंदी भाषा की बढ़ती  हुई वैश्विक पहचान और सम्मान को दर्शाने के लिए भी यह दिन समर्पित है। भारत ने साल 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की पहली बार शुरुआत की थी, ताकि हिंदी  भाषा को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक बढ़ावा मिल सके। इस दिन का आयोजन दुनिया भर में हिंदी प्रेमियों और भाषा के प्रवर्तकों के द्वारा किया जाता है, जिससे यह हिंदी के महत्व को स्वीकार करने और प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन जाता है।

विश्व हिंदी दिवस 2025 थीम 

विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम रखी गई है – “एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज।” 

कब मनाया गया था पहला हिंदी दिवस?

पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में किया गया था। इससे पहले तक पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहानसबर्ग आदि सहित भारत में विश्व हिन्दी सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। इसी दिवस को मनाने के लिए प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के अवसर पर पूरी दुनिया भर में फैले भारतीय दूतावासों, विदेशों के विश्वविद्यालयों की हिन्दी शिक्षण पीठों में, भारत के सभी सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों में भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है  ताकि इससे हिन्दी भाषा  का ज्यादा व्यापक प्रसार और प्रचार  किया जा सके। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को हिन्दी को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

महत्व

हिंदी भाषा का इतिहास काफी पुराना है। प्राचीन काल से ही भारत के साहित्य, कला, और संस्कृति में हिंदी का अभिन्न योगदान रहा है। भारतीय समाज की आत्मा हिंदी भाषा को माना जाता है, जो हमारे संस्कारों और परंपराओं को प्रतिबिंबित करती है। हिंदी भाषा को 10 जनवरी, 1949 को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए मनाया जाता है।इस दिन को मनाने का उद्देश्य सिर्फ हिंदी भाषा के महत्व को स्वीकारना ही नहीं, बल्कि इसे और  भी सशक्त बनाना है। 10 जनवरी 1949 वह दिन था जब हिंदी को भारतीय संविधान में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ। तब से लेकर अब तक, हिंदी का विकास और उसका प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है।

दुनिया Tags:,

Comment (1) on “विश्व हिंदी दिवस 2025: देखे इस वर्ष की थी थीम और अनसुने पहलू”

Comments are closed.