महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने महिलाओं और युवाओं दोनों के लिए कुछ खास तरह की योजना लेकर आए है जो कि विपक्ष की आलोचनाओं का केंद्र बना हुआ है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए पहले ही ‘लड़की बहिन योजना’ की घोषणा कर चुकी है। अब इस योजना के पहले चरण के तहत रक्षाबंधन दिन बहनों के खाते में पैसा जमा कर दिया जाएगा। अब भाइयों के लिए भी राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना 2024 की घोषणा कर डाली है। जिसमे विपक्ष यह दावा कर रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसी योजनाएं सरकार द्वारा लाई जा रही हैं।
क्या कारण रहा ‘लाडला भाई योजना’ का?
जब मुख्यमंत्री ने “लड़की बहिन योजना” की घोषणा की थी तो विरोधियों ने यह सवाल पूछा था कि प्यारे भाइयों का क्या हुआ? अब सरकार ने उसी के जवाब में लड़का भाऊ योजना की घोषणा की है। महायुति सरकार ने कहा कि हमारा ध्यान भी प्यारे भाई पर है। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने आषाढ़ी एकादशी के दिन पर पंढरपुर से महाराष्ट्र के लिए यह घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की बहिन और लड़का भाऊ योजनाओं की घोषणा करने के अलावा, मातंग समुदाय के लिए बार्टी भूमि पर आरती यानी अन्ना भाऊ साठे अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना भी कर दी गई है।
योजना का लाभ उठाने के लिए रखी गई शर्त
- युवाओं को फैक्ट्री में एक साल तक अप्रेंटिसशिप करना पड़ेगा।
- वह जिस फैक्ट्री में काम करेंगे, वहां पर वजीफा सरकार देगी।
- यह योजना सिर्फ उन अभ्यर्थीयो के लिए है जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
- जो अभ्यर्थी उम्र और अप्रेंटिसशिप की शर्तों का पालन नहीं करेगा उसे योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
‘लाडला भाई योजना’ के लाभ
12वीं में उत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए 6 हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा।
डिप्लोमा धारक को 8 हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा।
युवा स्नातक को प्रतिमाह 10,000 रुपये का वजीफा।
एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को संबंधित कंपनी की ओर से एक सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर संबंधित प्रतिष्ठान या कंपनी को युवाओं का काम सही लगता है तो वे उन्हें वहां स्थायी नौकरी दे सकते हैं। इसके अलावा संबंधित संस्थान युवाओं को राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले शिक्षा वेतन के अलावा अधिक राशि भी दे सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा युवाओं को दिया जाने वाला वजीफा हर महीने दिया जाएगा। यह वजीफा छह महीने की अवधि के लिए मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षण योजना का लाभ संबंधित युवा केवल एक बार ही ले सकते हैं।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/sl/register-person?ref=I3OM7SCZ