UPSC CMS भर्ती 2025: अगर आप भी मेडिकल क्षेत्र अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी करने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए अभी भी एक बेहतरीन मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा (UPSC CMS भर्ती 2025) के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख की भी अब UPSC ने ने घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे अभी भी फटाफट आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तिथि निकलने के बाद किए गिए आवेदन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पदों का विवरण
यूपीएससी ने यह UPSC CMS भर्ती 2025 रिक्तियां मेडिकल ऑफिसर्स, असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर्स, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स के पदों को भरने के लिए लिए निकाली है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।
पद का नाम | वैकेंसी |
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (सेंट्रल हेल्थ सर्विस) | 226 |
सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी ADMO (भारतीय रेलवे) | 450 |
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO ग्रेड II (नई दिल्ली नगर परिषद) NDMS | 09 |
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO (दिल्ली नगर निगम) | 20 |
कुल | 705 |
UPSC CMS योग्यता
UPSC CMS भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) कि डिग्री होना अनिवार्य। जो उम्मीदवार एमबीबीएसी मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वो भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। अगर उम्र की बात करें तो अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 2 अगस्त 1993 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आपको यह भी सूचित करा दे कि उम्मीदवारों की आयुसीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर ही की जाएगी। वहीं भर्ती प्रक्रिया एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को ही छूट दी जाएगी। UPSC CMS भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होगा। वहीं एससी/पीएच/महिला अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं है। अगर परीक्षा तिथि की बात करे तो परीक्षा की संभावित तिथि UPSC ने 20 जुलाई 2025 बताई है। इस परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी देख सकते हैं।