एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन से पहले, विजयवाड़ा में उनके प्रशंसकों ने भारत के पूर्व कप्तान का 100 फुट ऊंचा कटआउट लगाया है। धोनी को उनके प्रतिष्ठित विकेटकीपिंग स्टांस में दिखाने वाला यह विशाल ढांचा शहर में एक प्रमुख आकर्षण बन गया है क्योंकि प्रशंसक क्रिकेट के दिग्गज के खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

कब होता है धोनी का जन्मदिन
धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने7 जुलाई 1981 को रांची में इस दुनिया में आए थे । यानि कि इस साल धोनी के 43वें जन्मदिन पर विजयवाड़ा के लोगो ने धोनी के लिए एक शानदार उपहार दिया है। हम आपको बताना चाहते है कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान रह चुके है। उन्होंने भारतीय टीम को ICC की तीनो ट्राफियाँ जिताई है (T20 बर्ल्डकप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और ICC चैंपियन ट्राफी 2013)।
धोनी का T20 विकेटकीपिंग रिकार्ड
धोनी ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में विकेट के पीछे 300 शिकार किए है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के दिनेश कार्तिक और पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल हैं, जिन्होंने एक बराबर 274 शिकार किए हैं।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/zh-TC/register-person?ref=DCKLL1YD