तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप 2 सेवा हॉल टिकट (TGPSC Group 2 Hall Ticket 2024) जारी करेगा। आयोग अधिसूचना संख्या 28/2022 के तहत ग्रुप 2 सेवाओं (सामान्य भर्ती) के लिए 15 और 16 दिसंबर, 2024 को दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने वाला है। परीक्षा राज्य भर के 33 जिलों में 1368 चिन्हित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें ग्रुप 2 सेवा परीक्षा देनी है, वे TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट-https://websitenew.tspsc.gov.in पर जाकर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
कितने पदों पर होनी है भर्ती प्रक्रिया?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से तेलंगाना सरकार कुल 783 ग्रुप 2 पदों पर भर्ती करवाने जा रहा है। ग्रुप 2 सेवा (सामान्य भर्ती) अधिसूचना के लिए चयन प्रक्रिया के तहत, योग्यता के आधार पर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इन पदों के लिए प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। Gropu 2 पदों के लिए भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे संक्षेप में दी गई है। आप TSPSC द्वारा शुरू किए गए अभियान के बारे में सभी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड TGPSC Group 2 Hall Ticket 2024?
वे सभी उम्मीदवार जिन्हें TGPSC Group 2 पदों के लिए उपस्थित होना है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करने TGPSC Group 2 Hall Ticket 2024 को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ https://websitenew.tspsc.gov.in
- अब होम पेज पर Group 2 सेवा भर्ती – अधिसूचना संख्या 28/2022 – 15/12/2024 और 16/12/2024 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश – वेब नोट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- इसे अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास सहेज कर रखे।
TSPSC Group 2 2024 परीक्षा समय
तेलंगाना आयोग ने ग्रुप-II सेवा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।तेलंगाना आयोग 15 और 16 दिसंबर, 2024 को दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को FN सत्र के लिए सुबह 08:30 बजे से और AN सत्र के लिए दोपहर 1:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। FN सत्र के लिए परीक्षा केंद्र के गेट सुबह 9:30 बजे और AN सत्र के लिए दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिए जाएँगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आप नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा आयोजित की जाएगी-
पेपर / विषय | पेपर संख्या | परीक्षा तिथि एवं समय |
पेपर-I सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यताएं | 1 | 15 दिसंबर, 2024 सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक |
पेपर-II इतिहास, राजनीति और समाज | 2 | 15 दिसंबर, 2024 दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक |
पेपर-III अर्थव्यवस्था और विकास | 3 | 16 दिसंबर, 2024 सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक |
Comment on “TGPSC Group 2 Hall Ticket 2024: यहां देखें परीक्षा का समय और डाउनलोड लिंक”
Comments are closed.