Chhatrapati Shivaji Maharaj 351st coronation

शिव राजाभिषेक दिवस समारोह: हिंदु धर्म मे क्यूं है महत्वपूर्ण यह दिन

आज छत्रपति शिवाजी महाराज का 351वां राज्याभिषेक समारोह मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्वराज की राजधानी रायगढ़ किले में शिव राज्याभिषेक का जश्न का माहौल बना हुआ है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोगों को स्वशासन दिलाया। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह 6 जून, 1674 को हुआ था। उसके बाद हिंदू स्वराज की शुरुआत हुई थी। इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाने के लिए, हर साल रायगढ़ में शिवराज्याभिषेक समारोह मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज जिन्हे महाराष्ट्र के लोगो द्वारा देवता के रूप में जाना जाता है।

कैसे मनाया जाता है राज्याभिषेक उत्सव?

रायगढ़ में आज के दिन शिव राज्याभिषेक का उत्सव मनाया जाता है। रायगढ़ में यह समारोह बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाया जाता है। रायगढ़ में आज पुष्प सज्जा, ढोल-ताशे, मर्दाना खेल जैसे कार्यक्रम होते है। दो दिनों तक मनाए जाने वाले इस आयोजन में शिव प्रेमी बड़ी संख्या में उमड़ते हैं। उत्सव की शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा, रायगडा पर मर्दाना खेलों के साथ होती है। रायगढ़ में आज दिन भर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसके लिए रायगढ़ को फूलों से सजाया गया है। शिव प्रेमी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर रायगढ़ पहुंचे हैं। इस समारोह में छत्रपति संभाजी महाराज, मनोज जारांगे पाटिल मौजूद रहेंगे।

कौन है छत्रपति शिवाजी महाराज?

छत्रपति शिवाजी महाराज, जिन्हें शिवाजी या शिवाजी राजे भोसले के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जीजाबाई और शाहजी भोंसले के घर हुआ था। उनके पिता शाहजी राजे भोसले बीजापुर के दरबार में एक उच्च अधिकारी थे। शिवाजी महाराज ने कम उम्र में ही शिवाजी को युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया गया था। 1674 में, उन्होंने पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी और भारत के महान योद्धाओं और रणनीतिकारों में से एक बन गए। छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के एक महान योद्धा और रणनीतिकार थे। उन्हें भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है।

राजनीति Tags:, , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *