CTET Pre सिटी स्लिप 2024

CTET Pre सिटी स्लिप हुए जारी: यहाँ है सिटी स्लिप डाउनलोड सीधा लिंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के लिए शहर की सूचना पर्ची (CTET Pre सिटी स्लिप) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप  को डाउनलोड कर सकते हैं।

कब शुरू होगी CTET 2024 परीक्षा?

CTET दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को होना है। CTET की आधिकारिक सूचना विवरणिका में  यह कहा गया है कि जिन मामलों में किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, वहां परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित कराई जा सकती है।

ऐसे डाउनलोड करें CTET Pre सिटी स्लिप?

2024 के लिए CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) शहर की जानकारी आधिकारिक CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे पहले CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट: ctet.nic.in पर जाएँ।
  • अब होमपेज के बाईं ओर दिए गए CTET Pre सिटी स्लिप वाले लिंक क्लिक करें।
  • अब आपको अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या निर्देशानुसार किसी अन्य विवरण का उपयोग करके लॉग इन करना पड़ सकता है।
  • अब लॉग इन करने के बाद, परीक्षा केंद्र के लिए आपके शहर की जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • अब इसे डाउनलोड करें और अपने संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट कॉपी लेकर रखे।

CTET Pre सिटी स्लिप डाउनलोड सीधा लिंक

CTET परीक्षा अवलोकन

परीक्षा निकाय का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET)
परीक्षा का स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन (ओएमआर शीट)
CTET परीक्षा तिथि 202414 दिसंबर
CTET परीक्षा शहर पर्ची तिथि3 दिसंबर
CTET एडमिट कार्ड तिथि 202412 दिसंबर
शिफ्टशिफ्ट 1 – सुबह 09:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
शिफ्ट 2 – दोपहर 02:30 से शाम 05:00 बजे तक
पेपरों की संख्या और कुल अंकपेपर 1: 150 अंक
पेपर 2: 150 अंक
CTET की आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

परिणाम Tags:,

Comments (2) on “CTET Pre सिटी स्लिप हुए जारी: यहाँ है सिटी स्लिप डाउनलोड सीधा लिंक”

Comments are closed.